बुधवार को हडसन इंस्टीट्यूट में ईरानी मामलों के अमरीकी प्रतिनिधि ब्रायन हुक के भाषण के दौरान, कोड पिंक इंस्टीट्यूट को सह संस्थापक मेदिया ने जब अमरीकी पाखंड को उजागर करने का प्रयास किया तो उनके साथ बहुत ही क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया।
हुक के भाषण के पहले चरण के बाद, मेदिया अचानक स्टेज पर जा खड़ी हुईं और उन्होंने ईरान विरोधी अमरीकी नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चिल्लाकर कहा, अब और युद्ध नहीं, हमें ईरान के साथ शांति चाहिए।
हालांकि सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें तुरंत वहां से खींचकर हटा दिया, जिसे उन्होंने अपने साथ किया गया बहुत ही अपमानजनक व्यवहार बताया है।
उन्होंने कहा, यह पाखंड नहीं तो और क्या है कि अमरीका, ईरान में प्रदर्शनों का बढ़ चढ़कर समर्थन करता है, लेकिन अपने देश में इसे सहन नहीं किया जाता।